निःसंतान दंपत्तियों के लिए नई उम्मीद: क्या है टेस्ट ट्यूब बेबी और यह कितना सफल है?

टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया

संतान प्राप्ति का सुख हर दंपत्ति के जीवन में बहूत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन कई कारणों से यह सुख हर दंपत्ति को  प्राप्त नहीं हो पाता है ! ऐसे में टेस्ट ट्यूब बेबी एक बहूत ही कारगार तकनीक है जो हर निसंतान दंपत्ति को माता पिता बनने का अधिकार दिलवाता है !

टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है?

टेस्ट ट्यूब बेबी एक ऐसी एडवांस तकनीक है जिसमे गर्भधारण की शुरुआत शरीर के बाहर लैब में होती है ! इसमें पुरुष के शुक्राणु एवं महिला के अंडाणु को बाहर निकाल कर फ़र्टिलाइज़ करवाया जाता है ! फर्टिलाइजेशन के उपरांत तैयार भ्रूण को महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर कर दिया जाता है! इसके बाद बच्चे का विकास सामान्य गर्भावस्था की तरह ही महिला के शरीर के अंदर होता है। अर्थात  केवल शुरुआती प्रक्रिया लैब में होती है परन्तु बच्चे का विकास गर्भाशय में ही होता है !

टेस्ट ट्यूब बेबी की जरूरत क्यों पड़ती है?

कई बार दम्पत्तियों को प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्त नहीं हो पाती ! जिसके कई कारण है :

  • जब महिलाओ में एग्स नहीं बन पाते है
  • पुरुषो में शुक्राणु की कमी
  • महिलाओ में फॉलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होना
  • हार्मोन असंतुलन
  • लम्बे समय से संतान का प्रयास कर रहे हो पर संतान न होना
  • PCOS की समस्या या फिर एंडोमेट्रियोसिस का होना

इन सभी परिस्तिथियों में डॉक्टर आपको टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की सलाह देते है !

टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया :

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक प्रोसेस से गुज़ारना पड़ता है जिसे हम सरल  भाषा में समझेंगे !

  • दंपत्ति की जांच : इस प्रक्रिया में सबसे पहले दंपत्ति की जांच की जाती है जिससे समस्या का पता चल जाता है!
  • एग निकालना: डॉक्टर द्वारा महिला को कई दिनों तक दवाइयां दी जाती है जिसके कारण ओवरी में कई सारे अंडाणु बन सके ! जब अंडाणु परिपक़्व होकर तैयार हो जाता है तब महिला को बहूत हल्का सा एनेस्थीसिया दिया जाता है और एग को निकाल दिया जाता है ! इस प्रक्रिया के दौरान महिला को कोई दर्द नहीं होता है !
  • शुक्राणु को निकलना : पुरुष के सीमेन का सैंपल लेकर उसकी जांच की जाती है! यदि उस जांच में सब कुछ सही आता है तो उसमे से स्पर्म को निकला जाता है!
  • अंडाणु और शुक्राणु का फर्टिलाइजेशन (संग्रह) : दंपत्ति से लिए गए स्पेर्म्स और एग्स को लैब में मिलाया जाता है और कई बार डॉक्टर द्वारा विशेष तकनीक की मदद से एक शुक्राणु को सीधे अंडाणु में डाला जाता है जिसे इंट्रासिटोप्लास्मिक स्पर्म इंजेक्शन कहा जाता है !
  • भ्रूण स्थानांतरण : 3 से 5 दिन तक परिक्षण किया जाता है और उसके बाद स्वस्थ भ्रूण को महिला के एम्ब्र्यो में ट्रांसफर किया जाता है ! इस प्रक्रिया में दर्द की संभावना ना के बराबर होती है ! इसके बाद महिला को कुछ दिन के लिए दवाइयां लेने की और साथ ही आराम करने की सलाह दी जाती है ! 15 से 16 दिन प्रेगनेंसी के लिए टेस्ट किया जाता है !

 टेस्ट ट्यूब बेबी के फायदे

जो निसंतान दंपत्ति सालो से संतान सुख के लिए प्रयास कर रहे परन्तु निराशा हाथ लगती है मानो उनके लिए यह एक वरदान से कम नहीं है ! टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक की शुरुआत ही लैब से होती है जहा पूरी प्रक्रिया एक्सपर्ट्स द्वारा की जाती है जिसके चलते कई परेशानिया कम हो जाती है और गर्भधारण में आसानी होती है !

  1. जब दंपत्ति प्राकृतिक रूप से गर्भधारण की कोशिश करते है और संतान नहीं होती, उस स्तिथि में टेस्ट ट्यूब बेबी मददगार साबित होता है ! कई बार निसंतान दंपत्ति कई प्रकार के ट्रीटमेंट लेते है, दवाइयां लेते है लेकिन गर्भ नहीं ठहरता है ऐसे में टेस्ट ट्यूब बेबी काफी हद तक संतान प्राप्ति में सफलता प्राप्त करवा सकता है !
  2. कई बार महिलाओ का गर्भ ठहरता तो है परन्तु कुछ समय बाद मिसकैरिज़ हो जाता है तो ऐसे में टेस्ट ट्यूब बेबी से प्रेगनेंसी रुक सकती है!
  3. कुछ माता पिता को बच्चे में जेनेटिक बीमारी का डर रहता है ! टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक में प्री-इम्प्लांटेशन जेनेटिक टेस्टिंग जैसी जांच करके स्वस्थ भ्रूण को चुना जा सकता है

टेस्ट ट्यूब बेबी – खर्चा एवं सफलता दर :

भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी ट्रीटमेंट दूसरे देशो के मुकाबले काफी किफायती है और जिससे यह फर्टिलिटी केयर के लिए एक लोकप्रिय स्थान बन गया है। एक सिंगल टेस्ट ट्यूब बेबी ट्रीटमेंट साइकिल की औसत लागत ₹90,000 से ₹2,50,000 के बीच होती है। यह लागत शहर, क्लिनिक की प्रतिष्ठा, डॉक्टर के अनुभव और आवश्यक अतिरिक्त प्रक्रियाओं (जैसे ICSI, डोनर एग्स, एम्ब्रियो फ्रीजिंग) पर निर्भर करती है।  कम लागत होने के बावजूद, भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार की गुणवत्ता उच्च स्तर की होती है। यहाँ कई अनुभवी और योग्य फर्टिलिटी विशेषज्ञ अपने मरीजों को व्यक्तिगत देखभाल और पूरा सहयोग प्रदान करते हैं।

भारत में इस ट्रीटमेंट का सबसे उत्साहजनक पहलुओं में से एक इसकी उच्च सफलता दर है, जिसका अनुभव कई दंपत्तियों ने किया है। तकनीक और चिकित्सा विशेषज्ञता में प्रगति के कारण, भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार की सफलता दर में काफी वृद्धि हुई है। देश में कुशल और अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञों की प्रतिभाशाली टीम मौजूद है, जो दंपत्तियों को किफायती लागत पर सफलता का सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने में सक्षम है।

इसके अलावा, भारत में बड़ी संख्या में उच्च गुणवत्ता वाले फर्टिलिटी क्लिनिक और अस्पताल हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाएँ और उन्नत चिकित्सा उपचार, जिनमें टेस्ट ट्यूब बेबी ट्रीटमेंट भी शामिल है, प्रदान करते हैं। इन क्लिनिकों में अनुभवी और संवेदनशील विशेषज्ञ कार्यरत हैं, जो अपने मरीजों को व्यक्तिगत देखभाल और पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, भारत में टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार कई अन्य देशों की तुलना में अधिक किफायती होते हैं, जिससे यह उन दंपत्तियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन जाता है, जिन्हें अपने देश में ऐसे उपचार आसानी से उपलब्ध नहीं होते।

निष्कर्ष :

निःसंतानता का सामना कर रहे हर उस दंपत्ति के लिए टेस्ट ट्यूब बेबी एक प्रभावी उम्मीद की किरण है ! इसके चलते संतान प्राप्ति की संभावना काफी हद्द तक बढ़ जाती है! गर्भधारण में कठिनाइयों का सामना कर रहे दंपतियों के लिए अनुभवी डॉक्टर की सलाह लेकर उचित उपचार का चयन करना बेहद जरूरी होता है।

FAQs – टेस्ट ट्यूब बेबी

1 क्या टेस्ट ट्यूब बेबी और आईवीएफ अलग अलग है ?
बिलकुल नहीं! दोनों प्रक्रिया एक ही है. टेस्ट ट्यूब बेबी एक आम बोलचाल का पुराना शब्द है, जो उसी प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल होता है जिसे मेडिकल भाषा में आईवीएफ (In Vitro Fertilization) कहते हैं !
बिलकुल नहीं ! टेस्ट ट्यूब बेबी शारीरिक और मानसिक विकास के मामले में बिलकुल सामान्य बच्चे की तरह होते है! अंतर केवल इतना है कि इस प्रक्रिया में गर्भधारण प्राकृतिक रूप से होने के बजाय चिकित्सीय सहायता (Medical intervention) से होता है !
ट्यूब बेबी ट्रीटमेंट साइकिल की औसत लागत ₹90,000 से ₹2,50,000 के बीच होती है। यह लागत शहर, क्लिनिक की प्रतिष्ठा, डॉक्टर के अनुभव और आवश्यक अतिरिक्त प्रक्रियाओं (जैसे ICSI, डोनर एग्स, एम्ब्रियो फ्रीजिंग) पर निर्भर करती है!
कई बार दम्पत्तियों को प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्त नहीं हो पाती ! जिसके कई कारण है : – जब महिलाओ में एग्स नहीं बन पाते है -पुरुषो में शुक्राणु की कमी -महिलाओ में फॉलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज होना -लम्बे समय से संतान का प्रयास कर रहे हो पर संतान न होना
आमतौर पर एक टेस्ट ट्यूब बेबी उपचार चक्र को पूरा होने में 3 से 6 सप्ताह की अवधि लगती है। इस पूरी चिकित्सा प्रक्रिया में हार्मोनल दवाओं द्वारा अंडों का विकास, एग रिट्रीवल और अंततः भ्रूण स्थानांतरण (Embryo Transfer) जैसे महत्वपूर्ण चरण शामिल होते हैं !

Enquire Now