क्या ब्लॉक ट्यूब के साथ माँ बनना संभव है? (प्रेग्नेंसी पर असर)

ब्लॉक ट्यूब के साथ माँ बनना संभव

दंपत्ति जब फॅमिली प्लान करने का सोचते है तो उन्हें लगता है प्रेगनेंसी आसानी से हो जाती है ! लेकिन जब वे कई प्रयास करते है और कन्सीव नहीं हो पाता तब परेशान हो जाते है और प्रेगनेंसी ना होने का कारण नहीं ढूंढ पाते है ! नेचुरल प्रेगनेंसी के लिए फैलोपियन ट्यूब एक बहूत ही ज़रूरी रोल निभाता है ! इस कारण इसे गर्भनली भी कहा जाता है! यह नली अंडाशय से निकले परिपक्व अंडे को गर्भाशय तक पहुंचाने में मदद करती है!  फैलोपियन ट्यूब में ही अण्डे और स्पर्म का मिलन होता है! जो फर्टिलाईजेशन के प्रोसेस को पूरा करता है ! जब इन नली में किसी भी प्रकार की सुजन या रुकावट के कारण रास्ता बंद हो जाता है तो स्पेम एवं एग का फर्टिलाइजेशन नहीं हो पाता है जिसके चलते प्रेगनेंसी में समस्या आती है ! कई महिलाओ में एक ट्यूब ब्लॉक हो सकती है जिसके रहते वे प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण कर सकती है परन्तु जिन महिलाओ के दोनों ट्यूब बंद हो उनको माँ बनने में परेशानी आ सकती है ! लेकिन ऐसे में आपको गबराने  की ज़रूरत नहीं है क्युकी असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी  की आईवीएफ तकनीक माँ बनने में मदद कर सकती है !

फैलोपियन ट्यूब क्या है और यह कैसे काम करती है ?

फैलोपियन ट्यूब दो सूक्ष्म नलिकाएं होती हैं, जो ओवरी को यूटरस से जोड़ती है !हर महीने पीरियड्स चक्र के दौरान जब अंडाशय से एक मैच्योर अंडा बाहर निकलता है, तो वह इसी ट्यूब में आता है। इस दौरान संबंध बनाने पर स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज करता है, जिसके बाद यह ट्यूब उस फर्टिलाइज्ड अंडे को सुरक्षित गर्भाशय तक पहुंचा देती है।

फैलोपियन ट्यूब प्रेगनन्सी में कैसे मदद करती है ?

– अण्डाशय से एग को आगे बढ़ाने में

– फर्टिलाईजेशन का स्थान जहा अंडा और स्पर्म मिलता है

– फर्टिलाइज्ड एग (ज़ाइगोट/एम्ब्रियो) को गर्भाशय तक पहुंचाने मे

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज क्या है?

जब फैलोपियन ट्यूब में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन, सूजन या कोई तरल पदार्थ भर जाए जिसके कारण ट्यूब्स का मार्ग आंशिक या पूरी तरह बाधित हो जाए तो उसे फॉलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज कहा जाता है ! ट्यूब में रुकावट या किसी भी प्रकार का ब्लॉकेज होता है तो उसके कारण अंडो को आगे बढ़ने में समस्या आती है और स्पर्म के पास पूछने में भी समस्या आती है ! यह निसंतानता का एक बहूत ही आम कारण है !

ब्लॉकेज के प्रकार :

आंशिक ब्लॉकेज –  इस तरह के ब्लॉकेज में ट्यूब पूरी तरह ब्लॉक नहीं होती है, इसका कुछ मार्गे संकरा हो जाता है या कुछ भाग ब्लॉक हो जाता है ! ऐसी स्तिथि  में नेचुरल प्रेगनेंसी के चान्सेस थोड़े काम हो जाते है जिसके कारण समस्या बढ़ जाती है !

पूर्ण ब्लॉकेज : इसमें दोनों ट्यूब्स पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है जिसके कारण एग्स और स्पर्म का मिलना पूरी तरह बाधित हो जाता है ! इसके कारण नेचुरल प्रेगनेंसी  के चान्सेस पूरी तरह समाप्त हो जाते है !

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक के कारण

जब भी किसी महिला की ट्यूब ब्लॉक होती है तो यह बाहर से नहीं दिखाई देती है लेकिन यह गर्भधारण को प्रभावित करती है ! ट्यूब ब्लॉक के कई कारण हो सकते है संक्रमण, पेल्विक बीमारिया या किसी तरह की सर्जरी जिसके कारण चिपकाव ट्यूब्स को भरी नकसान पहुंचा सकते हैं| आइये इसके प्रमुख कारण को हम विस्तार से जानते है !

एण्डोमेट्रियोसिस (Endometriosis)

जब गर्भाशय की लाइनिंग जैसे ऊतक (टिश्यू ) ट्यूब्स के ऊपर या आस पास जम जाते है, जिसके कारण स्कार टिश्यू या चिपकाव होने की आशंका रहती है !

पेल्विक टीबी

इसके कारण ट्यूब्स में सिकुड़ने की समस्या हो सकती है जिसके कारण अंदर ब्लॉकेज हो सकता है और प्रेगनेंसी में समस्या आ सकती है !

पेल्विक इंफ्लामेट्री डिजिज  (PID)

एसटीआई (STI) या अन्य किसी इन्फेक्शन के कारण पेल्विक अंगों—जैसे गर्भाशय और नलियों (ट्यूब)—में सूजन हो सकती है, जो आगे चलकर ट्यूब की अंदरूनी परत (lining) को क्षतिग्रस्त कर सकती है।

पुराने इन्फेक्शन

कई मामलो में पुरानी या कोई लम्बे समय से चल रही सूजन ट्यूब्स की आंतरिक लेयर को ख़राब कर देती है जिसके चलते गर्भधारण में समस्या आ सकती है !

ट्यूब ब्लॉक के लक्षण और संकेत

  • इसका सबसे पहला लक्षण है प्रेगनेंसी ना होना या प्रेगनेंसी होने में दिक्कत आना ! इसके कारण ट्यूबल इनफर्टिलिटी की संभावना हो सकती है !
  • पीरियड में भयंकर दर्द की समस्या जो की पेल्विक इंफेक्शन या बीमारी का संकेत हो सकता है!
  • एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लक्षण जिसमे ट्यूब में प्रेग्नेंसी होती है और मरीज के लिए इमरजेंसी हो सकती है

एक्टोपिक प्रेग्नेंसी तब होती है जब भ्रूण गर्भाशय के बाहर (आमतौर पर फैलोपियन ट्यूब में) इंप्लांट और विकसित होने लगता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जो मरीज के लिए जानलेवा हो सकती है। यदि यह खुद-ब-खुद समाप्त नहीं होती, तो तुरंत डॉक्टरी इलाज की जरूरत होती है। इसके लक्षणों में काफी भिन्नता होती है—जहाँ कुछ महिलाओं में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते, वहीं कुछ को सामान्य गर्भावस्था के लक्षणों के साथ पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द की शिकायत हो सकती है।

क्या फलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज में प्रेगनेंसी संभव है ?

अगर किसी महिला की एक ट्यूब सही है जिसमे अंडाशय सही से काम कर रहा है तो उस स्तिथि में प्राकृतिक गर्भधारण की संभावना होती है ! लेकिन अगर दोनों ट्यूब्स बंद है या ब्लॉक्ड है तो उस स्तिथि में नेचुरल प्रेगनेंसी नहीं हो पाती है ! दोनों नलियों (ट्यूब्स) के गंभीर रूप से ब्लॉक होने पर प्राकृतिक कंसीव करने की संभावना समाप्त हो जाती है। ऐसी स्थिति में आईवीएफ (In Vitro Fertilization) सबसे प्रभावी चिकित्सा विकल्प है। वास्तव में, आईवीएफ तकनीक का मूल आविष्कार (वर्ष 1978 में) ब्लॉक फैलोपियन ट्यूब के कारण बांझपन (Infertility) का सामना कर रहे मरीजों के इलाज के लिए ही किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. फैलोपियन ट्यूब क्या है और इसका क्या काम है?
फैलोपियन ट्यूब दो सूक्ष्म नलिकाएं होती हैं, जो ओवरी को यूटरस से जोड़ती है !हर महीने पीरियड्स चक्र के दौरान जब अंडाशय से एक मैच्योर अंडा बाहर निकलता है, तो वह इसी ट्यूब में आता है। इस दौरान संबंध बनाने पर स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज करता है, जिसके बाद यह ट्यूब उस फर्टिलाइज्ड अंडे को सुरक्षित गर्भाशय तक पहुंचा देती है।
फैलोपियन ट्यूब के ब्लॉक होने पर आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में महिलाओं को मासिक धर्म के समय तेज दर्द, पेट के निचले हिस्से में भारीपन या असामान्य रूप से अधिक ब्लीडिंग की शिकायत हो सकती है।
ट्यूब ब्लॉक होने के प्रमुख कारणों में पुराना टीबी (Tuberculosis) का संक्रमण, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID), एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis), एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ectopic pregnancy) या पहले हुई कोई सर्जरी (जैसे अपेंडिक्स या पेट की सर्जरी) शामिल हैं।
हाँ महिला प्रेग्नेंट हो सकती है पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी ट्यूब ब्लॉक हैं ! यदि एक ब्लॉक है और दूसरी स्वस्थ है, तो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना बिल्कुल संभव है ! यदि दोनों बंद है तो नेचुरल प्रेगनेंसी संभव नहीं है !

Enquire Now